Nav Janodaya Inter College

Nav Janodaya Inter College

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022

नव जनोदय इंटर कालेज, सुल्तानपुर, चिलकाना अपने छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए समय-समय पर अनेक गतिविधियां आयोजित करता रहता है। इन गतिविधियों के द्वारा छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलता है।

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022, जो प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है, उसके अवसर पर कालेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक करना तथा विभिन्न समसामायिक विषयों के प्रति सचेत करना था।
कार्यक्रम में बालिकाओं के सशक्तिकरण, स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, बेहतर शिक्षा, बाल विवाह, भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022

बालिका दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में थाना चिलकाना के एसआई श्री राजकुमार जी, महिला कांस्टेबल सोनी यादव, चारू त्यागी, शीतल जी उपस्थित रही। कार्यक्रम में बोलते हुए महिला कांस्टेबल सोनी यादव ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें हैल्प लाईन नम्बरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने 112 एवं 1090 के बारे में विस्तार से बताया।

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022

कांस्टेबल शीतल ने बताया कि बालिकाओं को अपनी बात कहने में झिझकना नहीं चाहिए। अपनी बात को कहने के लिए सबसे पहले अपनी माता अथवा परिवार की किसी महिला से बात करनी चाहिए। उन्होंने पुलिस के कार्य को बताते हुए कहा कि पुलिस बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति संवेदनशील है तथा उनकी बात की गोपनीयता का ध्यान रखते हुए ही कार्यवाही करती है।

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022

थाना चिलकाना के एसआई श्री राजकुमार ने कहा कि पुलिस प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है किन्तु महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी महिला अथवा छात्रा निःसंकोच अपनी बात महिला हैल्प लाईन पर बता सकती है। यदि मार्ग में अथवा घर पर किसी प्रकार की छेडछाड की घटना होती है, तो चुप रहने के स्थान पर उसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने थाना चिलकाना के नम्बर छात्राओं को बताते हुए अपनी बात बताने के लिए कहा।

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022

कार्यक्रम में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कालेज की शिक्षिकाओं कु. निशा, श्रीमती नीरू, श्रीमती आशा ने छात्राओं को उनके अधिकारों एवं कार्यों के बारे में बताया।

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022

उन्होंने बताया कि आज के समय में बालिकाएं भी किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। छात्राएं भी अच्छी शिक्षा पा कर किसी भी क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर सकती है। उन्होंने बताया कि अच्छी शिक्षा प्रत्येक कार्य करने में समर्थ हो सकती है।

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022

कार्यक्रम में कालेज की छात्राओं अस्मा और मन्तशा ने भी अपने विचार रखे तथा अपनी साथी छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022

कार्यक्रम के अन्त में कालेज में पधारे थाना चिलकाना के एसआई श्री राजकुमार जी, महिला कांस्टेबल सोनी यादव, चारू त्यागी, शीतल जी को सम्मानित किया गया।

नव जनोदय इंटर कालेज
सुल्तानपुर चिलकाना, सहारनपुर

9997425678

2 thoughts on “अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *